असम में 2.2 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार: शर्मा

असम में 2.2 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार: शर्मा

असम में 2.2 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद,  दो लोग गिरफ्तार: शर्मा
Modified Date: March 1, 2025 / 03:15 pm IST
Published Date: March 1, 2025 3:15 pm IST

गुवाहाटी, एक मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि कछार जिले में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये।

उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी और बरामदगी की गई।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कछार पुलिस ने 2.2 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये।’’ उन्होंने कहा कि सिलचर पुलिस के तहत सिलदुबी में सिल्कोरी रोड पर प्राप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोका गया।

उन्होंने कहा कि वाहन से कुल 415 ग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने मादक पदार्थ के खतरे के खिलाफ पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की।

भाषा संतोष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में