शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के टीन शेड पर चढ़कर झंडा लहराने को लेकर दो लोग हिरासत में लिये गए

शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के टीन शेड पर चढ़कर झंडा लहराने को लेकर दो लोग हिरासत में लिये गए

शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के टीन शेड पर चढ़कर झंडा लहराने को लेकर दो लोग हिरासत में लिये गए
Modified Date: April 2, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: April 2, 2026 6:43 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बुधवार को एक शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के वुजूखाने के टीन शेड पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 1:30 बजे हुई जब एक शोभायात्रा इलाके से गुजर रही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मस्जिद के वुजूखाने के टिन शेड पर चढ़कर झंडा लहराया, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में मोटरसाइकिल पर मौजूद गश्ती दल ने इस घटना को देखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों को बिना किसी देरी के शेड से नीचे उतार लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचे और तनाव को कम करने के लिए मस्जिद समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की स्थिति बिगड़ने से रोकने में मदद मिली।’

भाषा नोमान नोमान अमित

अमित


लेखक के बारे में