Earbuds Bad Effect: आप भी करते हैं ईयरबड्स का इस्तेमाल? इसी चक्कर में बहरी हो गई ये मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ये तीन लक्षण दिखते ही भागी डॉक्टर के पास
आप भी करते हैं ईयरबड्स का इस्तेमाल? इसी चक्कर में बहरी हो गई ये मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, Earbuds Bad Effect: Social media influencer went deaf due to use of …

Earbuds Bad Effect
- ईयरबड्स लगाने से आरुषि का बायां कान 45% तक सुनना बंद कर गया।
- सुनने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो सकती थी।
- इलाज में उन्हें कानों में स्टेरॉयड इंजेक्शन दिए गए
Earbuds Bad Effect आज के दौर में ईयरबड्स या ईयरफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। चाहे हम ऑफिस में हों, यात्रा कर रहे हों या घर पर आराम कर रहे हों, अक्सर हम इसका उपयोग करते हैं। लेकिन जिस आराम और स्टाइल के लिए हम ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, वही धीरे-धीरे हमारी सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसा ही हुआ मशहूर मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल के साथ। आरुषि ने ईयरबड्स का इतना उपयोग किया कि वह बहरी हो चुकी है। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।
Read More : Sawan Rudrabhishek: शिवजी को करना है प्रसन्न तो करें रुद्राभिषेक, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
Earbuds Bad Effect एक पोस्ट शेयर कर मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल ने कहा कि हाल ही में वो दिल्ली के लिए ट्रेवल कर रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने एयरपॉड्स लगाए हुए थे। पूरे दिन में उन्होंने कम से कम 8 घंटों तक एयरपॉड्स का इस्तेमाल किया था। अगले दिन उन्हें अहसास हुआ कि वो लेफ्ट कान से ठीक से सुन नहीं पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने 2 दिन तक इंतजार किया और फिर डॉक्टर से कंसल्ट किया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद आरुषि ओसवाल को बताया कि एयरपॉड्स लगाने के कारण उनके लेफ्ट कान की 45% सुनने की क्षमता जा चुकी है। 45% सुनने बंद होने के बाद वो पूरी तरह से शॉक्ड रह गई थीं।
आरुषि ओसवाल का कहना है कि अचानक सुनना बंद हुआ तो उन्हें झटका लगा। हालांकि, उनके पास रिकवरी का चांस था। डॉक्टर ने उनके कान में इंजेक्शन स्टेरॉयड देने शुरू कर दिए, जो काफी दर्दनाक थे। आरुषि के पास सिर्फ दो रास्ते थे- या तो वो अपने कान में इंजेक्शन लगवा लें या फिर सुनने की शक्ति खो दें। आरुषि ने तुरंत इलाज शुरू करवा दिया। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि 1 हफ्ते के अंदर ये ठीक हो जाएगा, नहीं तो कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इस दौरान उन्हें एयरपॉड्स या हेडफोन न लगाने की सख्त हिदायत दी गई थी। साथ ही 1 हफ्ते तक उन्हें कान को पानी से दूर रखना था। इन सभी सावधानियों और इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर हो गई है।
View this post on Instagram
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, लंबे समय तक और तेज आवाज़ में ईयरबड्स का इस्तेमाल कान की नसों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Earbuds Bad Effect: Social media influencer went deaf due to use of earbuds

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm