भारत में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी, घरों से बाहर निकल लोग
भारत में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी, घरों से बाहर निकल लोग
गुवाहाटी, असम में गुवाहाटी शहर और उसके आस-पास के इलाकों में बृहस्पतिवार को 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
पढ़ें- कोदो-कुटकी और रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार…
इसके मुताबिक, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप बृहस्पतिवार रात 10.33 बजे आया और भूकंप का केंद्र गुवाहाटी के पास कामरूप जिले में स्थित था। उसने कहा कि भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी।
पढ़ें- एक मार्च से बढ़ जाएगा यात्री बसों का किराया, परिवहन…
भूकंप से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

Facebook


