ईडी निदेशक राहुल नवीन चेन्नई का दौरा करेंगे, महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे

ईडी निदेशक राहुल नवीन चेन्नई का दौरा करेंगे, महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे

ईडी निदेशक राहुल नवीन चेन्नई का दौरा करेंगे, महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे
Modified Date: February 26, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: February 26, 2026 12:53 pm IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन इस सप्ताहांत चेन्नई का दौरा करेंगे और उन मामलों की समीक्षा करेंगे जिनमें तमिलनाडु में संघीय एजेंसी जांच कर रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नवीन आज रात चेन्नई पहुंच सकते हैं। वह शुक्रवार को दक्षिणी क्षेत्र के सभी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे ओर शनिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी प्रमुख तमिलनाडु में धन शोधन और विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के मामलों की जांच की समीक्षा करेंगे। इनमें खासकर वे मामले होंगे जिनमें अदालतों ने हाल में निर्देश जारी किए हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह तमिलनाडु सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) को राज्य सरकार के मंत्री के एन नेहरू के खिलाफ नगर प्रशासन एवं जल आपूर्ति विभाग में नियुक्तियों के लिए रिश्वत लिए जाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

ईडी ने इस मामले में तमिलनाडु सरकार के साथ कुछ साक्ष्य और सूचनाएं साझा की हैं और डीवीएसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है ताकि धनशोधन संबंधी जांच शुरू हो सके।

नेहरू ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोपों से इनकार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी निदेशक चेन्नई में स्थित उसके दो क्षेत्रीय कार्यालयों और राज्य में स्थित अन्य उप-क्षेत्रीय इकाइयों से जुड़े प्रशासनिक और कामकाज संबंधी मुद्दों की भी समीक्षा करेंगे।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में