Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में हार बैठा सबकुछ, फिर अपनी ही बेटी और पत्नी का किया ये हाल, कमरे का मंजर देख कांप उठा 15 साल का बेटा

Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में हार बैठा सबकुछ, फिर अपनी ही बेटी और पत्नी का किया ये हाल, कमरे का मंजर देख कांप उठा 15 साल का बेटा

Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में हार बैठा सबकुछ, फिर अपनी ही बेटी और पत्नी का किया ये हाल, कमरे का मंजर देख कांप उठा 15 साल का बेटा

Shahdol Family Tragedy News/Image Source: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: February 26, 2026 2:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शहडोल में दर्दनाक हादसा
  • ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार
  • शहडोल में पिता-बेटी की मौत

शहडोल: Shahdol Family Tragedy News:  ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने और कर्ज के बोझ से परेशान एक पिता ने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और बेटी को पिला दिया तथा स्वयं भी पी लिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार (Shahdol Tragedy News)

Shahdol Family Tragedy News: शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। लाखों रुपये हारने और कर्ज से परेशान पिता ने जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पत्नी और बेटी को पिलाई और खुद भी पी ली। बेटी और पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि घटना के समय 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह इस हादसे का शिकार होने से बच गया। मामला शहडोल जिले की पुरानी बस्ती स्थित सत्यम वीडियो के पास का है। यहां निवासी शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन BDG और एविएटर (Aviator) गेम खेलते थे और इनमें करीब लाखों रुपये हार गए थे।

शहडोल में पिता-बेटी की मौत (Online Gaming Addiction)

Shahdol Family Suicide News:  बढ़ते कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता और 17 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और स्वयं भी पी ली। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात में बेटी स्वाति की मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि पिता शंकर लाल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।

Shahdol Family Tragedy News:  फिलहाल पत्नी राजकुमारी गुप्ता आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। घटना के समय 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर नहीं था। वह इस हादसे से तो बच गया, लेकिन उसने अपने पिता और बहन को खो दिया है, जबकि मां अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना का कारण वास्तव में ऑनलाइन गेमिंग में हुआ आर्थिक नुकसान और कर्ज था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।