सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: November 22, 2021 9:14 am IST

गंगटोक, 22 नवंबर (भाषा) सिक्किम में रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,169 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए एक बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 403 है। नए आठ मामलों में से छह पूर्वी सिक्किम और दो दक्षिण सिक्किम में सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 123 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 31,309 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 334 मरीज अन्य राज्यों में चले गए।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में