Petrol Diesel Price 10 June 2026: क्या आज फिर बदले ईंधन के दाम! कच्चे तेल की कीमतों में आग के बावजूद यहां बिक रहा पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 10 June 2026: अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया था लेकिन बुधवार सुबह इसकी कीमत 1.56 डॉलर बढ़कर 93.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।

Petrol Diesel Price 10 June 2026: क्या आज फिर बदले ईंधन के दाम! कच्चे तेल की कीमतों में आग के बावजूद यहां बिक रहा पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

(Petrol Diesel Price 10 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 10, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: June 10, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बाद ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा।
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता और चित्तूर में सबसे महंगा ईंधन मिल रहा है।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 10 June 2026 in India: अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था। लेकिन बुधवार सुबह इसमें जोरदार उछाल दर्ज किया गया। आज सुबह ब्रेंड क्रूड 1.56 डॉलर बढ़कर 93.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों BPCL, HPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Rate Today) जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं। इससे आम लोगों को फिलहाल महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

देश में कहां सबसे सस्ता और महंगा ईंधन

आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। जहां इसकी कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सबसे महंगा पेट्रोल 118.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। राज्यों के टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण कीमतों में यह अंतर देखने को मिलता है।

तेल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मई 2026 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में चार बार बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद भी तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय का कहना है कि डीजल पर करीब 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर लगभग 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके कारण कंपनियों को रोजाना 600 से 700 करोड़ रुपये तक का घाटा उठाना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के ताजा रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अयोध्या में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 97.87 रुपये है। वहीं गोरखपुर, प्रयागराज और आगरा में भी कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई हैं। इसी तरह राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पेट्रोल 108 से 115 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है।

महानगरों में क्या हैं आज के दाम

इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रहेगी। क्योंकि इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol Diesel Price) पर पड़ सकता है।

आज के पेट्रोल-डीजल रेट: देश के प्रमुख शहरों में ताजा कीमतें (रुपये/लीटर)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.2
चेन्नई 107.77 99.55
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
लखनऊ 102.05 99.28
अयोध्या 102.4 97.87
गोरखपुर 102.13 95.62
प्रयागराज 101.82 95.33
आगरा 101.54 95.02
जयपुर 112.66 97.78
भरतपुर 112.43 97.54
बीकानेर 114.15 99.29
अररिया 115.07 101.08
पटना 112.7 99.87
इंदौर 114.61 99.7
भोपाल 114.65 99.74
गुना 115.44 100+
बिलासपुर 108.76 102.02
रायपुर 107.96 101.17
बीजापुर 109.69 102.99

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।