TMC Leader Srikanta Ghosh Hooghly : सरकार बदलते ही निकली TMC नेता की हेकड़ी! दूसरो को धमकाने वाला अब खुद कान पकड़कर मांगी माफी, देखें ये वायरल वीडियो

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक स्थानीय TMC नेता को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पुरानी विवादित टिप्पणी से नाराज लोगों ने उन्हें घेरकर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।

TMC Leader Srikanta Ghosh Hooghly : सरकार बदलते ही निकली TMC नेता की हेकड़ी! दूसरो को धमकाने वाला अब खुद कान पकड़कर मांगी माफी, देखें ये वायरल वीडियो

TMC Leader Srikanta Ghosh Hooghly / Image Source : X

Modified Date: June 10, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: June 10, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हुगली में TMC नेता को लोगों ने घेरा
  • कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक
  • पुरानी टिप्पणी को लेकर मंगवाई सार्वजनिक माफी

कोलकाता : TMC Leader Srikanta Ghosh Hooghly पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के अंदरूनी विवादों के बीच अब टीएमसी नेताओं को जनता के भारी गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हुगली जिले से सामने आया है, जहाँ लोगों ने एक स्थानीय टीएमसी नेता को घेरकर उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला हुगली जिले के हरिपाल ब्लॉक के जेजुर इलाके का है। यहाँ टीएमसी के शिक्षा सेल के अध्यक्ष और स्थानीय नेता श्रीकांत घोष मंगलवार शाम को लंबे समय बाद जेजुर बाजार में दिखाई दिए थे। TMC Leader Apology Video Bengal  उन्हें देखते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक जनसभा में श्रीकांत घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कही थीं। इसी पुरानी टिप्पणी से नाराज लोगों ने बीच बाजार में ही उन्हें रोक लिया और पुरानी बातों के लिए कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने पर मजबूर कर दिया।

भाजपा नेताओं ने कहीं ये बात

इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि यह केवल आम जनता के गुस्से का नतीजा है। उनका आरोप है कि पिछले कुछ सालों में टीएमसी नेताओं द्वारा राजनीतिक विरोधियों को लगातार डराने-धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने का काम किया गया था, जिससे लोगों में काफी नाराजगी भरी हुई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.