प्रयागराज (उप्र), 19 मई (भाषा) प्रयागराज जिले के यमुना नगर में औद्योगिक थानाक्षेत्र के व्योहरा गांव में सोमवार देर रात आठ वर्षीय एक बच्ची का शव पड़ोस के रिश्तेदार के घर बरामद हुआ। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम जान्हवी (आठ) खेलते हुए लापता हो गई जिसके बाद पुलिस ने देर रात उसका शव पास में ही उसके रिश्तेदार के घर से बरामद किया।
जान्हवी के पिता ने अपने चाचा-चाची और उनके दो लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा आरोपी चाचा-चाची और उनके एक लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
भाषा राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार