पति की बीमारी से परेशान होकर आग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की मौत

पति की बीमारी से परेशान होकर आग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की मौत

पति की बीमारी से परेशान होकर आग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: March 3, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:46 pm IST

तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च (भाषा) केरल में अपने पति की लंबी बीमारी के कारण निराश होकर खुद को कथित तौर पर आग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खबरों में दावा किया गया कि महिला (65) ने यहां नेय्याट्टिनकारा स्थित अपने घर के पीछे चिता तैयार की और उस पर बैठ गई। लेकिन पुलिस ने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला ने अपने घर के पिछवाड़े वाले हिस्से में खुद पर केरोसिन छिड़का था। यहां उसने कचरा जलाने के लिए लकड़ियों के लट्ठे और नारियल की भूसी रखी हुई थी।

नेय्याट्टिनकारा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें यह पुष्टि करनी होगी कि चिता बनाई गई थी या नहीं।’’

निजी अस्पताल में पति के भर्ती होने के बाद महिला सोमवार सुबह घर लौटी और उसके बाद यह घटना घटी।

पुलिस ने बताया कि वह 90 प्रतिशत जल चुकी थी।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में