BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भाजपा ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेंगी नामांकन, सीएम साय ने दी बधाई

भाजपा ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, Chhattisgarh BJP Rajya Sabha Candidate List 2026

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भाजपा ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेंगी नामांकन, सीएम साय ने दी बधाई
Modified Date: March 3, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: March 3, 2026 5:53 pm IST

रायपुरः BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। लक्ष्मी 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:00 बजे विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगी। पार्टी संगठन की ओर से सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे नामांकन दाखिल के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

सीएम साय ने दी बधाई (BJP Rajya Sabha Candidate List 2026)

लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही सदन में प्रदेश की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेगी।

बिहार से राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन

राज्य सभा के लिए बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। असम तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।ओडिशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।