आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में बंदरों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में बंदरों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
पेद्दीपालेम (आंध्र प्रदेश), 23 मार्च (भाषा) काकीनाडा जिले के पेद्दीपालेम गांव में बंदरों के एक झुंड के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब महिला अपने खेत से वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान बंदरों का झुंड उनकी ओर दौड़ा।
पुलिस ने बताया कि महिला बचने की कोशिश में फिसलकर गिर गई जिसके बाद बंदरों ने उन पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘काकीनाडा जिले में बंदरों के एक झुंड के हमले के बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।’
महिला तीन एकड़ के कृषि क्षेत्र से सटे घर में अपनी बेटी के परिवार के साथ रह रही थीं।
पुलिस ने बताया कि किसान लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान हैं और लगातार डर के साए में जी रहे हैं।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना

Facebook


