पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग के वाहन को आग लगाई गई
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग के वाहन को आग लगाई गई
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 26 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।
सूत्रों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, वाहन जलकर राख हो चुका था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान होना है।
भाषा जोहेब नीरज
नीरज

Facebook


