दक्षिण कश्मीर में जारी है मुठभेड़, कई आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना

encounter between security forces and terrorists : कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई

दक्षिण कश्मीर में जारी है मुठभेड़, कई आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: July 23, 2022 11:25 pm IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के रामपुरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाश और घेराबंदी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में