जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 6, 2022 8:48 pm IST

श्रीनगर, छह जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के जालूर इलाके के पानीपोरा के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि तलाश अभियान के दौरान मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलायी जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया । इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया ।

अधिकारी ने कहा कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, और ब्यौरे की प्रतीक्षा है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में