जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 21, 2022 8:26 am IST

श्रीनगर, 21 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके के तुलिबल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जान इलाके में हुई। उसके संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

भाषा निहारिका सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में