पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के दौरान गूंजे ताली और ‘थाली’, किसानों ने कानून को लेकर जताया विरोध
पीएम मोदी के 'मन की बात' के दौरान गूंजे ताली और 'थाली', किसानों ने कानून को लेकर जताया विरोध
चंडीगढ़: केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर किसानों ने रविवार को ‘‘थाली’’ बजाई। किसान नेताओं ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 20 दिसम्बर को संवाददाता सम्मेलन में लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान इन कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए थाली बजाने को कहा था।
Read More: भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, संजय गांधी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी तरह मार्च में लोगों से कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति के लोगों का आभार जताने के लिए पांच मिनट के लिए ताली, ‘थाली’ या घंटी बजाने के लिए कहा था। किसानों ने पंजाब के अमृतसर, संगरूर, तलवंडी साबो, बठिंडा, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में जबकि हरियाणा के रोहतक और जींद जिलों में विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘‘थालियां’’ बजाईं। अमृतसर में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन में आम लोग भी किसानों के साथ हैं।’’
Read More: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका
हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी इन कानूनों के खिलाफ विरोध करने के लिए किसानों के एक समूह के साथ रोहतक जिले में मकरौली टोल प्लाजा गये। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों से प्रतिक्रिया मिली है कि हरियाणा में राजमार्गों पर टोल वसूली तब तक रोक दी जानी चाहिए, जब तक कि केंद्र आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करता। गौरतलब है कि नये कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर किसान नवम्बर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Facebook


