शराब कंपनियों को कर लाभ देने के लिए वित्त विधेयक को ‘जल्दबाजी में’ पारित किया गया: विजयन

शराब कंपनियों को कर लाभ देने के लिए वित्त विधेयक को ‘जल्दबाजी में’ पारित किया गया: विजयन

शराब कंपनियों को कर लाभ देने के लिए वित्त विधेयक को ‘जल्दबाजी में’ पारित किया गया: विजयन
Modified Date: July 2, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: July 2, 2026 2:26 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने शराब कंपनियों को कर में कटौती का लाभ पहुंचाने के लिए वित्त विधेयक को ‘जल्दबाजी में’ पारित किया।

विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वित्त विधेयक को सदन के कामकाज के नियमों और पूर्व परंपराओं को दरकिनार करते हुए विधानसभा में पेश किया गया और पारित कराया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही में सहयोग करने का प्रयास किया लेकिन सत्तारूढ़ यूडीएफ की ओर से बार-बार विधानसभा को गुमराह करने और गलत तथ्य पेश करने की कोशिश की गई तथा यह सत्र के अंतिम दिन ‘स्पष्ट रूप से दिखाई दिया’।

मार्क्सवादी नेता ने आरोप लगाया कि वित्त विधेयक पारित कराने को लेकर कांग्रेस नीत सरकार की ओर से ‘अनावश्यक जल्दबाजी और हठधर्मिता’ दिखाई गई।

विजयन ने आरोप लगाया, “यह स्पष्ट था कि मुख्यमंत्री (वी. डी. सतीशन) किसी भी तरह शराब कंपनियों को कर लाभ दिलाने पर अड़े हुए थे।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि कर में कटौती से राज्य में शराब की व्यापक उपलब्धता हो जाएगी।

सतीशन ने बुधवार को अल्कोहल की कम मात्रा वाले पेय पदार्थों पर कर में कटौती करने के यूडीएफ सरकार के फैसले का बचाव किया था लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि यह प्रस्ताव न तो स्वतः लागू होगा और न ही इससे राज्य में उनकी बिक्री का रास्ता खुलेगा।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में