Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने बुधवार को भी उड़ाया गर्दा! 100 करोड़ क्लब से महज इतनी दूरी पर फिल्म, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Cocktail 2 Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को रिलीज हुई और शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की एंट्री ने मुकबला और कड़ा कर दिया है। जिससे 'कॉकटेल 2' की कमाी की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।
(Cocktail 2 Box Office Collection/ Image Credit: shahidkapoor instagram)
- ‘कॉकटेल 2’ ने अब तक 88.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म 100 करोड़ क्लब से अभी दूर बनी हुई है।
- शाहिद कपूर की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मुंबई: Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ को लेकर बेहद सुर्खियों में है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन भी बड़ी भूमिका नजर आ रही हैं। जिनकी जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत
‘कॉकटेल 2‘ फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही इसने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती हफ्ते में इसकी कमाई मजबूत रही और इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार काफी हद तक बनी रही। ओपनिंग वीकेंड के बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहने से फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन किया है।
13वें दिन का कलेक्शन और कुल कमाई
सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन यानी बुधवार को 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही ‘कॉकटेल 2‘ का कुल नेट कलेक्शन भारत में 88.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डे-वाइज कलेक्शन में शुरुआती दिनों में बेहतर कमाई देखने को मिली थी। जबकि बाद के दिनों में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अब फिल्म 100 करोड़ क्लब से थोड़ी दूरी पर है।
‘कॉकटेल 2’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन / अवधि | कलेक्शन (₹ करोड़) |
| वीक 1 | 70.5 |
| डे 8 | 4 |
| डे 9 | 4.25 |
| डे 10 | 4.4 |
| डे 11 | 1.75 |
| डे 12 | 1.85 |
| डे 13 | 1.4 |
| कुल कलेक्शन | 88.15 करोड़ |
कई फिल्मों से कड़ी टक्कर
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। जिसमें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल‘ भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश के चलते प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। ‘कॉकटेल 2‘ का नाम 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ से जुड़ा है। जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी जैसे कलाकार थे। उस फिल्म की तरह इस बार भी दर्शकों को अच्छी कहानी और मनोरंजन की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO New Rules: PF नियमों में बड़ा बदलाव! 1 लाख सैलरी पर भी न्यूनतम 1,800 रुपये कटौती, लेकिन ज्यादा योगदान का फैसला अब आपके हाथ में!
- Assam Citizenship Case: 15 दस्तावेज दिखाने के बाद भी नहीं मिला भारतीय नागरिक का दर्जा, जानिए क्यों? कोर्ट ने बताई वजह
- Hyderabad Meat Supply Case: होटल में सप्लाई हो रहा था मटन की जगह कुछ और चीज, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Facebook


