वित्त मंत्री सीतारमण ने नेपाल के समकक्ष वागले से मुलाकात की

Ads

वित्त मंत्री सीतारमण ने नेपाल के समकक्ष वागले से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 01:12 AM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को यहां नेपाल के अपने समकक्ष स्वर्णिम वागले से मुलाकात की और नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के असर तथा पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए देश की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दोनों मंत्रियों ने बाढ़ के असर और नेपाल की पुनर्निर्माण तथा पुनर्वास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। वित्त मंत्री सीतारमण ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नेपाल को उसकी मौजूदा स्थिति से उबरने तथा पुनर्निर्माण के प्रयासों में भारत के निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।”

दोनों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों तथा व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी मेल-जोल को बढ़ाने के लिए संपर्क बेहतर करने की पहलों पर भी चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।’

वागले के नेपाल के वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद यह भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला