हैदराबाद के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगी

हैदराबाद के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगी

हैदराबाद के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगी
Modified Date: June 4, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:56 pm IST

हैदराबाद, चार जून (भाषा) हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में बृहस्पतिवार को एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के सात वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी के अनुसार, आग हेलमेट की दुकान में लगी और पास की कपड़े की दुकान और इमारत में मौजूद अन्य दुकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 12:30 बजे मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने इमारत से लोगों को बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामग्री ज्वलनशील थी।

परिसर से घना काला धुआं निकल रहा था।

हैदराबाद यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: ‘आपातकालीन प्रतिक्रिया अभियानों के कारण अमीरपेट से एसआर नगर तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में यातायात जाम हो गया।’

इसमें कहा गया है कि यात्रियों को सलाह दी गई है कि यदि संभव हो तो प्रभावित मार्ग से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।

आग पर काबू पाने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव


लेखक के बारे में