कोटा के ‘सिटी मॉल’ में भीषण आग लगी, कोई भी हताहत नहीं

कोटा के 'सिटी मॉल' में भीषण आग लगी, कोई भी हताहत नहीं

कोटा के ‘सिटी मॉल’ में भीषण आग लगी, कोई भी हताहत नहीं
Modified Date: April 29, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: April 29, 2026 1:11 pm IST

कोटा (राजस्थान), 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटा में बुधवार की सुबह ‘सिटी मॉल’ की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कोटा नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग सुबह करीब 10 बज कर 30 मिनट पर लगी। उस समय मॉल की अधिकतर दुकानें बंद थी।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

खान के मुताबिक, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन दूसरी मंजिल पर अब भी धुआं भरा हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘मॉल के अंदर कोई फंसा हुआ नहीं मिला और कोई घायल नहीं हुआ है।’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में