CG Board Paper Leak : बोर्ड रिजल्ट के बीच बड़ा सस्पेंस! पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी फरार, अब NSUI ने उठाया ये कदम
CG Board Paper Leak : बोर्ड रिजल्ट के बीच बड़ा सस्पेंस! पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी फरार, अब NSUI ने उठाया ये कदम
CG Board Paper Leak/Photo Credit: IBC24
- पेपर लीक को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की
- व्हाट्सएप पर परीक्षा से पहले 15 प्रश्न वायरल होने का आरोप
- मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर NSUI का धरना-प्रदर्शन ऐलान
रायपुर। CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी किए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर पेपर लीक विवाद को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक गर्मा गई है। अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में NSUI ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है (CG Board Paper Leak)।
NSUI के मुताबिक, 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा से पहले 13 मार्च की देर रात एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्न पत्र से जुड़े सवाल वायरल (CG Board Paper Leak) हुए थे। 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाथ से लिखे 15 प्रश्न भेजे गए थे। इसके दो मिनट बाद यानी 2 बजकर 43 मिनट पर उसी नंबर से एक और संदेश आया, जिसमें लिखा था- इसे भी देख लेना। जिसके बाद 14 मार्च को होने वाली हिंदी की पेपर रद्द कर दी गई थी और 10 अप्रैल को दोबारा एक्जाम कराया गया था। वहीं इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिस पर NSUI ने नाराजगी जताई है।
प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की आज 2: 30 बजे आज आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है।
CGBSE 10th 12th Result 2026 टॉपर्स को मिलेगा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये
नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने10वीं और 12वीं की ( Merit List) में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा की जिन बच्चों का रिज़ल्ट उनके अनुरूप न आए तो निराश न हों उनके सामने अभी कई मौक़े मिलेंगे।
आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा रिजल्ट
CG Board 10th 12th Result 2026 Live जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले काफी समय से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे थे।
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / results.cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ? https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
- छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻
ये भी पढ़ें
- Sai Cabinet Meeting Raipur : आज फिर जुटेगी ‘साय कैबिनेट’! मंत्रालय में इतने बजे शुरू होगी बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगा चर्चा
- CGBSE Result 2026 Live : रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! आज दोपहर इतने बजे cgbse.nic.in पर जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, सबसे पहले IBC24 पर देखें अपना स्कोर
- West Bengal Election 2026 Phase 2 : हॉट सीट पर आज मुकाबला तेज! दीदी vs दादा की सीधी टक्कर, क्या बदल जाएगा बंगाल का सियासी खेल? करोड़ों वोटर करेंगे फैसला
- Donald Trump On Iran : ‘ढहने की कगार पर पहुंच चुका है ईरान’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, जवाब में ईरान ने अमेरिका को दे दी ये चेतावनी

Facebook


