Chhatarpur Looteri Dulhan Case : शादी की पहली रात दूल्हे को कमरे में नहीं मिली एंट्री, दुल्हन के साथ कोई और मना रहा था सुहागरात, रात भर कमरे के बाहर करता रहा इंतजार

छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को फर्जी शादी के बाद जेवर और नकदी से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Chhatarpur Looteri Dulhan Case : शादी की पहली रात दूल्हे को कमरे में नहीं मिली एंट्री, दुल्हन के साथ कोई और मना रहा था सुहागरात, रात भर कमरे के बाहर करता रहा इंतजार

Chhatarpur Looteri Dulhan Case / Image Source ; file

Modified Date: April 29, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: April 29, 2026 12:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छतरपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का मामला
  • दलाल ने डेढ़ लाख रुपये लेकर कराई शादी
  • शादी के बाद दुल्हन और जेवर-नकदी लेकर फरार

छतरपुर : Chhatarpur Looteri Dulhan Case  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला सिविल थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक युवक लुटेरी दुल्हन और दलाल के जाल में फंस गया। दलाल ने डेढ़ लाख रुपए लेकर युवक की शादी कराई। इतना ही नहीं, शादी की पहली रात दूल्हे की जगह दलाल दुल्हन के साथ कमरे में सोया और फिर दूसरे ही दिन दोनों जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उम्र अधिक होने के बाद भी नहीं हो रही थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के सैला गांव का रहने वाला मनोज अहिरवार वर्तमान में छतरपुर की दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। Wedding Fraud Madhya Pradesh युवक की उम्र अधिक होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी और इसी वजह से वह परेशान रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दलाल विक्की सेन से हुई। आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए और जटाशंकर धाम मंदिर में रीति-रिवाज से उसकी शादी एक युवती से करा दी।

सुहागरात में दूल्हा सोया बाहर

शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव सैला पहुंचा, जहां दुल्हन एक रात तक उसके साथ रही, लेकिन जिस दलाल ने यह शादी करवाई थी उसने सुहागरात में पति को बाहर सुला दिया और खुद दुल्हन के साथ कमरे के अंदर सोया। अगले दिन दुल्हन ने साड़ी खरीदने के लिए बाजार चलने की बात कही। युवक उसे बाजार लेकर गया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर दुल्हन अचानक फरार हो गई।

Looteri Dulhan NEWS जेवर, नकदी लेकर फरार

आरोप है कि वह अपने साथ जेवर और नकदी भी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित युवक सिविल थाना पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दलाल सहित फरार दुल्हन की तलाश की जा रही है। ऐसे मामलों में इजाफा हो रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.