उत्तर दिल्ली में जूते बनाने के कारखाने में आग

Ads

उत्तर दिल्ली में जूते बनाने के कारखाने में आग

  •  
  • Publish Date - May 17, 2023 / 09:46 AM IST,
    Updated On - May 17, 2023 / 09:46 AM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) उत्तर दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मियों को सोमवार रात 10.32 बजे जूता बनाने वाली इकाई में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया और आग पर अगले दिन सुबह 7.15 बजे काबू पा लिया गया।

भाषा पारुल वैभव

वैभव