नोएडा में फैक्ट्री में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

नोएडा में फैक्ट्री में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 6, 2022 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नोएडा (उप्र), छह जून (भाषा) नोएडा के सेक्टर सात में रविवार की रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर सात के ई-ब्लॉक में एक फैक्ट्री में रविवार की रात आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीएफओ ने बताया कि कंपनी में पैकेजिंग का सामान भरा था, जिसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि