चलती कार में आग लगी, तीन यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Ads

चलती कार में आग लगी, तीन यात्रियों की जान बाल-बाल बची

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नोएडा (उप्र) 25 मार्च (भाषा) नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में बीती रात को आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 148 के पास तीन युवक कहीं जा रहे थे, उसी बीच उनकी टेरैनो कार के टायर में अचानक आग लग गई।

सिंह ने बताया कि आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया एवं तीनों युवकों ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का कहना है कि जब कार में आग लगी थी तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के वजह से लोगों में दहशत फैल गई।

भाषा सं

राजकुमार मनीषा

राजकुमार