दक्षिण कोलकाता के बाजार में आग लगी

Ads

दक्षिण कोलकाता के बाजार में आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 13, 2024 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 13, 2024 / 04:58 PM IST

कोलकाता, 13 नवंबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता में अनवर शाह रोड के पास एक बाजार में बुधवार को आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी के घायल होने या बाजार में फंसे होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि अनवर शाह रोड के पास संध्या बाजार में दोपहर लगभग 3.20 बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश