चम्बा में लगी आग, तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
चम्बा में लगी आग, तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
शिमला, चार फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के तीसा इलाके में रविवार तड़के आग लगने से लकड़ी के तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चचूल गांव में तड़के करीब तीन बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है।
भाषा योगेश सिम्मी
सिम्मी

Facebook


