झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी
चाईबासा (झारखंड), 29 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोइलकेरा और टोंटो थाना की सीमा से सटे वन क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि मुठभेड़ में माओवादियों का कौन सा समूह शामिल है।’’
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मुठभेड़ों में क्षेत्र के कई शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने के बाद अब केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का गुट ही सक्रिय है। बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश

Facebook


