नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

Ads

नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

श्रीनगर, 13 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में शुक्रवार को गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया।

इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

भाषा यश नरेश

नरेश