नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण पांच उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई।
अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली पांच उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का आवागमन होता है।
भाषा तान्या माधव
माधव