तमिलनाडु के कुलिथलाई में बस-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु के कुलिथलाई में बस-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 26, 2025 / 10:24 AM IST,
    Updated On - February 26, 2025 / 10:24 AM IST

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 26 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के करूर जिले में कुलिथलाई के पास बुधवार को तड़के एक कार और राज्य परिवहन निगम की बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस के आगे के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

दमकल और बचाव दल के कर्मियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा करूर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलिथलाई के पास हुआ। करूर जा रही कार और अरंथांगी से तिरुप्पुर की ओर जा रही सरकारी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक कोयंबटूर के कुनियामुथुर इलाके के रहने वाले थे।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा