मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा के पास पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा के पास पांच उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 09:26 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 09:26 AM IST

इंफाल, 17 मार्च (भाषा) मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ये उग्रवादी ‘पीआरईपीएके’ (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक, ‘केवाईकेएल’ (कांगलेई यावोल कन्ना लूप) और ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (एमएफएल) से जुड़े हैं।

ये गिरफ्तारियां रविवार को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र से की गईं।

वहीं, एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने जिले के बोलजांग पहाड़ी क्षेत्र से विस्फोटक और छोटे हथियार बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में आठ आईईडी, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल की मैगजीन, एक मोर्टार, दो रेडियो सेट और नौ कारतूस शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि बरामद की गई आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना