लद्दाख में कोविड के पांच नये मामले, पांच लोग संक्रमण मुक्त हुए

Ads

लद्दाख में कोविड के पांच नये मामले, पांच लोग संक्रमण मुक्त हुए

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 06:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

लेह, तीन अगस्त (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के पांच नये मामले आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 20,345 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में फिलहाल 57 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।

लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 207 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से लेह में 149 और करगिल में 58 लोगों की मौत हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 20,081 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

सोमवार को कोविड के नये मामलों में से चार लेह से और एक करगिल से आया है। इस अवधि में लद्दाख में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश