जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बीएसएफ का वाहन पलटा, पांच सुरक्षाकर्मी घायल
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बीएसएफ का वाहन पलटा, पांच सुरक्षाकर्मी घायल
रामबन/जम्मू, 19 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन के पलट जाने से कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की यह गाड़ी जम्मू जाने वाले एक काफिले का हिस्सा थी और यह हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा-सेरी के पास हुआ।
घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायल सुरक्षाकर्मियों- उपनिरीक्षक जी. सिंह, चालक शमीम अहमद, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार और चंदन यादव- को अस्पताल पहुंचाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि चालक उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
भाषा सुरभि सुरेश
सुरेश

Facebook


