BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े…डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला…डाल दिए लोशन, जूनियर छात्रों से रैगिंग की दास्तां सुनकर कांप उठेगी रूह

Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े…डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला…डाल दिए लोशन, जूनियर छात्रों से रैगिंग की दास्तां सुनकर कांप उठेगी रूह

Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े...डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला... / Image source: Symbolic

Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े...डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला... / Image source: Symbolic

Deepak Dilliwar
Published: 12 Feb 2025 | 7:31 pmModified: 13 Feb 2025 | 8:35 am

कोट्टायम:  Kerala Nursing College Ragging News Today केरल के कोट्टायम स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी।

Read More: Aaj ka Rashifal : इन राशि वालों को हो सकती है परेशानी, इनकी चमकेगी किस्मत, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Kerala Nursing College Ragging News Today कॉलेज प्रशासन ने बताया कि आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। उसने बताया कि रैगिंग-रोधी कानून के तहत की गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार छात्रों की पहचान सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) के रूप में हुई है। शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और भारोत्तोलन के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। अन्य आरोपों में नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें घायल करना और घावों पर लोशन लगाना शामिल है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र शराब खरीदने के लिए नियमित रूप से कनिष्ठ छात्रों से पैसे ऐंठते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे।

Read more: Waqf Amendment Bill JPC Report: वक्फ बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, सदन में हंगामें के आसार 

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 16 नवंबर को प्रथम वर्ष के एक छात्र को यूपीआई के माध्यम से 300 रुपये ट्रांसफर करने और धमकी देकर 500 रुपये नकद देने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने खुलासा किया कि पैसे का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए किया गया था। तेरह दिसंबर को, प्रथम वर्ष के एक छात्र को अत्यधिक शारीरिक यातना सहनी पड़ी। उस रात, आरोपी उसके कमरे में घुस गए, कथित तौर पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और यातनाएं दीं। उन्होंने कमरे में मौजूद प्रथम वर्ष के एक अन्य छात्र को मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड करने के लिए भी मजबूर किया।

Read More: Petrol Price Today Latest News: पेट्रोल 108 और डीजल 96 रुपए लीटर, अचानक बढ़ गए दाम! राहत की उम्मीद के बीच जनता को बड़ा झटका

शिकायत के अनुसार, प्रताड़ना को और अधिक सहन न कर पाने के कारण तीन छात्रों ने आखिरकार कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पीड़ित छात्रों ने छात्रावास अधिकारियों, शिक्षकों या अभिभावकों को दुर्व्यवहार के बारे में सूचित नहीं किया था। इसने कहा कि शिकायत मिलने पर कॉलेज ने तुरंत कार्रवाई की।

Read More: #SarkarOnIBC24: Congress को मिला सियासी हथियार, नर्मदा की बर्बादी के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Kerala Nursing College Ragging News Today: Senior Student Attack on Private Parts of Junior

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm