चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित
चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित
चेन्नई, आठ फरवरी (भाषा) कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज तड़के चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गयी।’’
उन्होंने बताया कि दृश्यता में बाद में सुधार होने की उम्मीद है।
कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरु लौट गई।
भाषा गोला सुरभि
सुरभि

Facebook


