Gaurav Gogoi Pakistan Connection: ‘उनकी पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध…’, कांग्रेस के इस दिग्गज सांसद का पाकिस्तान से कनेक्शन? सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gaurav Gogoi Pakistan Connection: 'उनकी पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध…', कांग्रेस के इस दिग्गज सांसद का पाकिस्तान से कनेक्शन? सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gaurav Gogoi Pakistan Connection: ‘उनकी पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध…’, कांग्रेस के इस दिग्गज सांसद का पाकिस्तान से कनेक्शन? सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gaurav Gogoi Pakistan Connection/Image Source: Social Media

Modified Date: February 8, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: February 8, 2026 1:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • असम सीएम ने उठाया बड़ा आरोप
  • गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से गुप्त संबंधों का खुलासा
  • SIT रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे

असम:  मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई का पाकिस्तान से संबंध (Gaurav Gogoi Pakistan Connection: ) सामने आया है और इसे उजागर करना उनकी जिम्मेदारी है।

गौरव गोगोई का पाकिस्तान कनेक्शन? (Himanta Biswa Sarma On Gaurav Gogoi)

Gaurav Gogoi Pakistan Connection:  सीएम सरमा ने बताया कि इस मामले का सुराग उन्हें सिंगापुर में निवेश दौरे के दौरान मिला। उन्हें जानकारी मिली कि गौरव गोगोई युवाओं के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन गए थे। शुरुआत में उन्होंने इसे फोटोशॉप का शक किया लेकिन बाद में पता चला कि यह सच है। इसके बाद असम में SIT ने मामले की जांच की। सीएम ने कहा कि मार्च 2011 से मार्च 2012 तक गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तान में काम कर रही थीं और उनका परिवार पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के करीब था। अली तौकीर शेख पाकिस्तान का प्रभावशाली नागरिक है और पाकिस्तान योजना आयोग का सलाहकार है। उसकी भारत यात्रा पैटर्न संदिग्ध रही; उसने विभिन्न मार्गों से भारत में प्रवेश किया और अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया सनसनीखेज खुलासा (Himanta Biswa Sarma Statement)

Gaurav Gogoi Pakistan Connection:  अली तौकीर पर भारत के खिलाफ गुप्त संचार, संदिग्ध यात्रा और वित्तीय लेन-देन के माध्यम से आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप है। सीएम ने कहा कि तौकीर पाकिस्तान के हितों के पक्ष में सक्रिय रहा और सिंधु जल संधि समेत अन्य मामलों में पाकिस्तान का समर्थन करता रहा। सरमा ने बताया कि कल असम कैबिनेट ने इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी के हवाले करने का निर्णय लिया है। अब इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इन आरोपों की पूरी जांच हो सके।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।