CG Rasoiya News: रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद, घर से बाहर निकलना हुआ नामुमकिन! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
CG Rasoiya News: रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद, घर से बाहर निकलना हुआ नामुमकिन! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
CG Rasoiya Neelu Ogare House Detention News/Image Source: IBC24
- महासमुंद में चौकाने वाली घटना
- महिला नेता को घर में ही नजरबंद किया
- घर से बाहर निकलना हुआ नामुमकिन
महासमुंद: CG Rasoiya News: जिले के घोड़ारी की रहने वाली नीलू ओगरे जो प्रदेश अध्यक्ष हैं मध्याह्न भोजन रसोईया महासंघ की 7 फरवरी की सुबह से अपने घर में ही पुलिस की निगरानी में हैं। रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्यों नजरबंद किया गया है।
रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद (Neelu Ogare House Detention News)
CG Rasoiya News: नीलू ओगरे ने कहा कि इस समय वे किसी आंदोलन या हड़ताल में शामिल नहीं हैं। हम समय-समय पर संघ की मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं, लेकिन इस समय कोई आंदोलन नहीं चल रहा है। मुझे घर के भीतर और बाहर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं ।
CG Rasoiya News: वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभनपुर थाने में उनके खिलाफ नोटिस थी, जिसे देने के लिए पुलिस गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि नीलू ओगरे को नजरबंद नहीं किया गया है। वर्तमान में गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है और शिकायतों के आधार पर पुलिस को वहां ड्यूटी पर लगाया गया है।
यह भी पढ़ें
- इन राशियों की बदल सकती है तकदीर, नौकरी-व्यापार में तरक्की, प्रेम जीवन में भी आएगा मोड़, पढ़ें रविवार का राशिफल
- अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल मीटिंग, कई राज्यों के DG मौजूद

Facebook


