Govt Employee Leave Cancelled: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का ऐलान, जानिए क्यों राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

Govt Employee Leave Cancelled: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का ऐलान, जानिए क्यों राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

Govt Employee Leave Cancelled: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का ऐलान, जानिए क्यों राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

Govt Employee Leave Cancelled | Photo Credit: AI

Modified Date: August 17, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: August 17, 2026 2:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर ओडिशा में बाढ़
  • स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद
  • सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भुवनेश्वर: Govt Employee Leave Cancelled उत्तर ओडिशा के जिलों में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और इस प्राकृतिक आपदा से करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (Odisha floods today) अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के अवदाब में बदलने के बाद 18 अगस्त तक और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित भद्रक और जाजपुर जिलों का मौके पर जाकर जायजा ले सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि 2.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और तटीय हिस्सों तथा स्कूलों में बनाए गए करीब 300 राहत शिविरों में रखा गया है।

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Govt Employee Leave Cancelled राज्य सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। खराब मौसम के कारण सोमवार को स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहे (Odisha school holiday)। आईएमडी ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए 18 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’

अवदाब बनने के बाद आईएमडी ने ओडिशा के बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल और ढेंकनाल समेत 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) भी जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बरगढ़, सोनपुर, बौध, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ (सतर्क रहें) भी जारी किया है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि उत्तर ओडिशा के संवेदनशील इलाकों में करीब 100 बचाव दल तैनात किए गए हैं। जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भद्रक, जाजपुर और बालासोर जिलों में भेजा गया है।

गर्ग ने कहा कि 16, 17 और 18 अगस्त को तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आईएमडी के पूर्वानुमान के बाद पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘उत्तर ओडिशा के जिलों के लिए ये तीन दिन महत्वपूर्ण हैं’’ और उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस बीच, कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 5.30 बजे तक बालासोर शहर में 93.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।