मेंढर/जम्मू, 11 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है।
आग कई एकड़ भूमि तक फैल गई, जिससे पेड़ और अन्य वन सामग्री नष्ट हो गई है। वन विभाग के अधिकारी आग को बुझाने में लगे हैं।
भाषा
योगेश नरेश
नरेश