असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
Modified Date: February 16, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: February 16, 2026 12:08 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, सोमवार को कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है और राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष थे और पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई।

वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं।

बोरा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा, “मैंने आज सुबह आठ बजे कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया और विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह कदम केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसलिए मैंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ विस्तार से बताया।”

उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब कांग्रेस कुछ विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है।

असम में अगला विधानसभा चुनाव इस वर्ष मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा हक खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में