Ajit Pawar Death Reason: ‘अजित पवार की मौत.. हादसा या हत्या?’.. AAIB के बयान के बीच भतीजे ने फिर पूछे ये सुलगते सवाल, जानें क्यों पूछी ये बात..
Ajit Pawar Death Reason: अजीत पवार विमान हादसे की जांच में देरी पर रोहित पवार के सवाल, एएआईबी स्टेटस रिपोर्ट के बीच उठी पारदर्शिता की मांग।
Ajit Pawar Death Reason || Image- Symbolic (Canva)
- जांच में देरी पर रोहित पवार के सवाल
- ब्लैक बॉक्स को लेकर उठी शंका
- एएआईबी नियम 2025 के तहत जांच
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े विमान हादसे की जांच में हो रही देरी पर फिर से सवाल उठाए हैं। हादसे को 20 दिन बीत जाने के बाद उन्होंने कहा कि जांच की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे आम लोगों के मन में पारदर्शिता को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। (Ajit Pawar Death Reason) कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां अब तक सक्रियता नहीं दिखा पाई हैं।
जल्द ही करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
रोहित पवार ने कहा कि लोगों को अजीत दादा का महत्व समझ में आ चुका है, लेकिन जांच एजेंसियों को इसकी गंभीरता का एहसास नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जांच में देरी किसी कंपनी को सबूत नष्ट करने का मौका देने के लिए की जा रही है या उसे किसी का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ब्लैक बॉक्स के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि इस संबंध में डीजीसीए या एएआईबी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रोहित पवार ने कहा कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
AAIB ने साझा किया स्टेटस रिपोर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स को अत्यधिक तापमान, झटकों और पानी में डूबने जैसी परिस्थितियों को झेलने के लिए बनाया जाता है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में डेटा सुरक्षित रहे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, एएआईबी और डीजीसीए की टीमें 28 जनवरी को घटनास्थल पर पहुंची थीं और ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। (Ajit Pawar Death Reason) मंत्रालय ने बताया कि जांच एएआईबी नियम, 2025 के तहत की जा रही है। हालांकि हादसे के करीब 20 दिन बाद भी जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।
The Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) is carrying out a detailed investigation into the accident involving Learjet 45 aircraft VT-SSK at Baramati on 28 January 2026, strictly in accordance with the Aircraft (Investigation of Accidents and Incidents) Rules, 2017 and…
— ANI (@ANI) February 17, 2026
The AAIB is diligently following all prescribed technical and procedural protocols to ensure a comprehensive, objective and evidence-based investigation. The Bureau remains fully committed to transparency and will share further information at the appropriate stage of the…
— ANI (@ANI) February 17, 2026
संजय राउत ने किया रोहित का समर्थन
वही दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ” रोहित पवार परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वे विधानसभा सदस्य हैं और तकनीकी मामलों की अच्छी समझ रखते हैं और गहन शोध करते हैं। अगर परिवार को कोई संदेह है, तो उन्हें बोलने का अधिकार है। अगर सरकार की जांच पर परिवार को भरोसा नहीं है, तो वे किसी निजी एजेंसी के माध्यम से अलग से जांच करवा सकते हैं। अजीत पवार के हादसे के संबंध में कई रहस्यमय तथ्य सामने आ रहे हैं, जैसे कि ब्लैक बॉक्स का जल जाना। दुनिया भर में कई हादसे हुए हैं, और ब्लैक बॉक्स से पता चलता है कि हादसा प्राकृतिक था या जानबूझकर किया गया, लेकिन इस मामले में इसे नष्ट कर दिया गया।”
Mumbai, Maharashtra: On the late Deputy CM Ajit Pawar’s plane crash, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Rohit Pawar is an important member of the family. He is a member of the Assembly and has a good technical understanding and conducts thorough research. If the family has any… pic.twitter.com/2s2P3eOoS7
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्यपाल की आपत्तियों के बावजूद दो विधेयक पारित किए
- झारखंड उच्च न्यायालय ने छात्रों की हिरासत को लेकर चतरा के एसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा
- असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की
- कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा, जनता से सहयोग मांगा गया
- कांग्रेस ने केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया

Facebook


