BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News Live Updates 28th December: रायपुर शहर के यातायात पर बड़ा फैसला.. शास्त्री चौक में नहीं मिलेगा ई-रिक्शा को प्रवेश, जारी हुआ नया रुट मैप..

तेलीबांधा की ओर से आने वाले सवारी आटो नगर घड़ी चौंक तक आ सकेंगे। वहॉ से बंजारी चौक से राजभवन चौक से अम्बेडकर चौक मार्ग होकर वापस जा सकेंगे।

satya prakashUpdated on 06 Feb 2025 | 10:19 pm
Today News Live Updates 28th December

Today News Live Updates 28th December: रायपुर: शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौंक में सवारी आटो एवं ई रिक्शा वाहनों के कारण बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने व सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु 29 दिसम्बर से सभी प्रकार के सवारी आटो एवं ई रिक्शा वाहनों का शास्त्री चौक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में डॉ. अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा आटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर सुगम व्यवस्था बनाने में सहयोग करने व यातायात नियमों का पालन करने निर्देशित किया गया। शास्त्री चौंक से होकर आवागमन करने वाले सवारियों के लिए मार्ग व्यवस्था:-

Read More: Kawasi Lakhma ED Raid Today: कवासी लखमा के पूर्व OSD जयंत देवांगन के घर पर ED की छापेमारी.. अफसर सुबह से खंगाल रहे दस्तावेज

01. टाटीबंध से होकर शास्त्री चौक की ओर आने वाले सवारी आटो शहीद स्मारक भवन तक आ सकते है एवं बाम्बे मार्केट कटिंग से यू टर्न कर वापस टाटीबंध की ओर आवागमन करेंगे।

Today News Live Updates 28th December : 02. रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक आने वाले सवारी आटो कचहरी चौंक तक आ सकते है एवं खालसा स्कूल टर्निग से होकर पुनः रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन करेंगे। यदि तेलीबांधा की ओर अथवा कालीबाड़ी की ओर आवागमन करना है तो ऑक्सिजोन से अम्बेडकर चौक मार्ग होकर आवागमन करेंगे।

03. तेलीबांधा की ओर से आने वाले सवारी आटो नगर घड़ी चौंक तक आ सकेंगे। वहॉ से बंजारी चौक से राजभवन चौक से अम्बेडकर चौक मार्ग होकर वापस जा सकेंगे। एवं जय स्तंभ चौंक की ओर जाने के लिए बंजारी चौक-डीकेएस हास्पिटल-लाल गंगा शॉपिंग माल रोड से होकर आवागमन कर सकेंगे।

04. पचपेड़ीनाका से शास्त्री चौंक आने वाले सवारी आटो/ई रिक्शा बंजारी चौंक में सवारी उतारकर यू टर्न लेकर वापस जा सकेंगे एवं रेलवे स्टेशन जाने के लिए बंजारी चौक से राजभवन चौंक-अम्बेडकर चौक-आक्सिजोन होकर खालसा स्कूल चौक से मरहीमाता चौक होकर आवागमन कर सकेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

28 Dec 2024 | 8:27 pm

श्योपुर- स्कूल शिक्षिका को क्लास में मिली धमकी

श्योपुर- स्कूल शिक्षिका को क्लास में मिली धमकी
छात्रा के पिता ने कक्षा में टीचर से की गाली-गलौज
स्कूल स्टाफ ने थाने में पहुंचकर की शिकायत
छात्रा को लेकर शिक्षिका ने परिजन से की थी शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल का मामला

28 Dec 2024 | 8:26 pm

विदिशा- बीजेपी नेता योगेंद्र सिंह सोलंकी ने जारी किया वीडियो

विदिशा-
बीजेपी नेता योगेंद्र सिंह सोलंकी ने जारी किया वीडियो
बीजेपी नेता ने वीडियो जारी करते हुए परिवार से कहा
मुझे न्याय नहीं मिलने पर मेरी अस्थियां नाले में बहा देना
बीजेपी नेता ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा
मैं जिलाध्यक्ष न बन सकूं इसलिए मेरे साजिश कर कार्रवाई की गई
रेप के आरोप में जेल में बंद है बीजेपी नेता योगेंद्र सिंह सोलंकी

28 Dec 2024 | 8:16 pm

गुना- 10 साल का बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा

गुना-
10 साल का बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा
प्रशासन की टीम मौक़े पर मौजूद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रात के अंधेरे में बोरवेल के आसपास खुदाई जारी
राघौगढ़ के जंजाल इलाके में पीपल्या गांव की घटना

28 Dec 2024 | 7:52 pm

हर सरकार में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं जयंत देवांगन

हर सरकार में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं जयंत देवांगन

जयंत देवांगन का मूल विभाग था जनसंपर्क

लंबे समय तक पूर्व मंत्री कवासी लखमा के osd रहे हैं जयंत देवांगन

भाजपा सरकार आने के बाद मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के osd पद पा लिया था

वर्तमान सरकार में Cm।सचिवालय में डिप्टी सेकेट्री के पद पर है जयंत देवांगन

28 Dec 2024 | 7:42 pm

रायपुर ब्रेकिंग भाजपा जिला अध्यक्षों को लेकर कल दिल्ली में बैठक ,

रायपुर ब्रेकिंग

भाजपा जिला अध्यक्षों को लेकर कल दिल्ली में बैठक ,

बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूब चंद पारख, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली रवाना ….

राष्ट्रीय संगठन चुनाव प्रभारियों के साथ जिला अध्यक्षों के लिए बनाए गए पैनल पर चर्चा होगी ,

एक दो दिनों में जिला अध्यक्षों की हो सकती है घोषणा ,

28 Dec 2024 | 7:17 pm

इस महाकुंभ की अपनी अलग विशेषता है : राज्यपाल संतोष गंगवार

बरेली, उत्तर प्रदेश: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने महाकुंभ 2025 पर कहा, “…इस महाकुंभ की अपनी अलग विशेषता है। जो व्यवस्थाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं, वह सभी से अलग होंगी। सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी होंगी…कुंभ स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए जो जा सकते हैं, उन्हें अवश्य जाना चाहिए…”

28 Dec 2024 | 7:08 pm

रायपुर : जयंत देवांगन के घर चल रही ED की जांच

जयंत देवांगन के घर चल रही ED की जांच

2 से 3 अधिकारी कर रहे हैं लैपटॉप और दस्तावेज की जांच….

लंबे समय तक पूर्व आबकारी।मंत्री के osd रहे हैं जयंत देवांगन

28 Dec 2024 | 6:52 pm

महू : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे महू

महू : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे महू ,

कल दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचेंगे महू ,

संविधान निर्माता डॉ , बाबा साहेब की
जन्म स्थली पहुंच स्मारक पर करेंगे नमन ,

सेना के आर्मीवार कालेज में होने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल ,

प्रशासनिक अधिकारियों ने अंबेडकर जन्म स्थली का किया दौरा ,

मौके पर एसडीएम , तहसीलदार , सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद ,

28 Dec 2024 | 6:37 pm

रायपुर- अशोका रत्न में ED की दबिश

रायपुर-
अशोका रत्न में ED की दबिश
कवासी लखमा के OSD रहे देवांगन के घर ED की रेड
सुबह से ED के अधिकारी दस्तावेजों की कर रहे जांच

28 Dec 2024 | 6:25 pm

बालाघाट- पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित 3 अन्य पर FIR दर्ज

बालाघाट-
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित 3 अन्य पर FIR दर्ज
धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों की शिकायत पर FIR दर्ज
प्रभारी और कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के पति है कंकर मुंजारे
लालबर्रा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

28 Dec 2024 | 6:17 pm

खरगोन- अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

खरगोन-
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जब्त
भीकनगांव थाना पुलिस की कार्रवाई

28 Dec 2024 | 6:00 pm

भोपाल : महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी सीएम के संस्कृति सलाहकार नियुक्त

भोपाल

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी सीएम के संस्कृति सलाहकार नियुक्त

वर्तमान में श्रीराम तिवारी वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक…

श्रीराम तिवारी वर्तमान कार्य के साथ साथ मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का प्रभार अतिरिक्त
भी देखेंगे…

28 Dec 2024 | 5:54 pm

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से की मुलाकात

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की और प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए निमंत्रण दिया।

28 Dec 2024 | 5:31 pm

बस के नीचे आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

मंडला-
बस के नीचे आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा के पास की घटना

28 Dec 2024 | 5:13 pm

चीफ जस्टिस आवास से मन्दिर हटाए जाने की शिकायत

जबलपुर- चीफ जस्टिस आवास से मन्दिर हटाए जाने की शिकायत

MP के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के खिलाफ शिकायत

MP हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने की राष्ट्रपति से शिकायत

CJI संजीव खन्ना से भी की गई लिखित शिकायत

मन्दिर हटाए जाने की जांच और कार्यवाई की मांग

MP हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने की मांग

जांच पूरी होने तक MP से बाहर किया जाए CJ सुरेश कुमार कैत का तबादला

मुस्लिम चीफ जस्टिस ने भी यथावत रखा था प्राचीन मंदिर : धन्य कुमार जैन

बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए अब हटाया गया मन्दिर

इलाहाबाद HC के जज शेखर यादव के बयान से ज्यादा गम्भीर है मन्दिर हटाना इसीलिए संज्ञान लें CJI

28 Dec 2024 | 5:12 pm

अरविंद केजरीवाल बड़े विचित्र किस्म के प्राणी हैं, उनका पूरा जीवन झूठे नैरेटिव बनाने में बीता है: प्रवीण खंडेलवाल

दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, “अरविंद केजरीवाल बड़े विचित्र किस्म के प्राणी हैं, उनका पूरा जीवन झूठे नैरेटिव बनाने में बीता है क्योंकि वे जनता का सामना नहीं कर सकते। 10 साल उन्होंने कुछ नहीं किया और अब जब जनता का सामना करने की बारी है तो वे इस तरह के आरोप लगाते हैं… संजीवनी योजना या जिस योजना का वे जिक्र कर रहे हैं, जब वह लोगों को समझ आ रही है कि यह सिर्फ चुनावी घोषणा है इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है तो अरविंद केजवील अब बौखला गए हैं और ऐसे तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।”

 

28 Dec 2024 | 4:50 pm

मनमोहन सिंह जी के उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है: कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज

दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा, “मनमोहन सिंह जी 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यों को याद करें तो उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि जैसे कानून लाए… उनकी सादगी और सरलता अविश्वसनीय है। आज के समय में कोई इतना सीधा, सरल नेता रहे यह अविरल है…निश्चित रूप से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दिया है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है…”

 

 

28 Dec 2024 | 4:22 pm

चमोली में दो दिनों से बर्फबारी और बारिश हो रही है: DM संदीप तिवारी

चमोली, उत्तराखंड: चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, “चमोली में दो दिनों से बर्फबारी और बारिश हो रही है। 6 ब्लॉकों के 65 गांव प्रभावित हुए हैं… कुछ जगहों पर सड़कें बंद होने की सूचना हैं जिन्हें सीमा सड़क संगठन द्वारा खोला जा रहा है। सड़कें खोलने की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है…”

 

28 Dec 2024 | 4:22 pm

सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज

अंबिकापुर-
सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज
तेज हवाओं के साथ चल रही धूल भरी आंधी
कई इलाकों में बिजली हुई गुल

28 Dec 2024 | 4:02 pm

जिम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

छतरपुर-
जिम में लगी भीषण आग
लाखों का सामान जलकर खाक
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बजरंग नगर की घटना

28 Dec 2024 | 3:53 pm

भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नीयत साफ कर दी है: अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जब लाखों लोगों ने महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कराया तो भाजपा की नींद उड़ गई और भाजपा बुरी तरह से बौखला गई… तब इन्होंने ठान लिया कि इन योजनाओं को किसी तरह से बंद किया जाए। इन्होंने अपने गुंडे भेजे और कई जगहों पर हमारे कैंप उखाड़ने की कोशिश की। आज इन्होंने एक फर्जी जांच के आदेश दिए… ये जांच के नाम पर उस योजना को बंद करना चाहते हैं जो अभी शुरू भी नहीं हुई है… भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नीयत साफ कर दी है।”

 

28 Dec 2024 | 3:51 pm

संभल में हिंसा की घटना के बाद अभी तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं: ASP श्रीश चंद्र

संभल, उत्तर प्रदेश: पथराव की घटना में गिरफ्तार आरोपियों पर ASP श्रीश चंद्र ने कहा, “संभल में हिंसा की घटना के बाद अभी तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक अदनान नाम का व्यक्ति जो वांछित था उसे CCTV के आधार पर पहचान कर दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। व्यक्ति और उसके साथी घटना में शामिल रहे हैं। इनके पीछे कौन था उसकी जानकारी की जा रही है साथ ही शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”

 

28 Dec 2024 | 3:45 pm

केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के लिए कई परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दे रही है: जयराम ठाकुर

मंडी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना पर कहा, “केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के लिए कई परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दे रही है… जलोड़ी जोत की सुरंग की लंबाई 4 से 4.2 किलोमीटर होगी… इस योजना का लाभ क्षेत्रीय लोगों को तो होगा ही साथ ही हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को भी पंख लगेंगे… मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य सरकार भी अपना सहयोग देगी… मैं केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं…”

 

28 Dec 2024 | 3:43 pm

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार खतरे के निशान से ऊपर बहा

बिलासपुर-
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का बयान
कवासी लखमा के यहां ED के छापे पर कहा
कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार खतरे के निशान से ऊपर बहा
जनता भी अब कह रही, कांग्रेस सरकार भ्रष्ट सरकार थी
ED, CBI, और IT स्वतंत्र एजेंसियां हैं

28 Dec 2024 | 3:27 pm

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर ED की कार्रवाई

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर ED की कार्रवाई

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा

ED छापा मारने के बाद कोई ब्यौरा नहीं देती

ED डरा-धमकाकर जबरदस्ती बुलवाना चाह रही है

ED की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण है

निकाय-पंचायत चुनाव है, इसलिए छापा मारे हैं

28 Dec 2024 | 3:27 pm

कॉलोनियों के नाम बदलने की BJP विधायक गोलू शुक्ला की मांग पर गरमाई सियासत

जबलपुर- कॉलोनियों के नाम बदलने की BJP विधायक गोलू शुक्ला की मांग पर गरमाई सियासत

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव का बयान

संघ प्रमुख मोहन भागवत की भी नसीहत नहीं मान रहे BJP के नेता

विकास छोड़ सिर्फ हिन्दू मुस्लिम पर है BJP नेताओं का फोकस

सरकार नहीं समाज की मान्यता से होता है गली मोहल्लों का नाम

गुमराह और भ्रमित करने के अलावा नहीं है BJP के पास कोई काम

28 Dec 2024 | 3:26 pm

हरियाणा के रहने वाले 5 गुर्गे गिरफ्तार

अंबिकापुर-
हरियाणा के रहने वाले 5 गुर्गे गिरफ्तार
शहर में धमकी देकर जमीन खाली कराने का करते थे धंधा
आरोपियो के पास से एक वाहन जब्त
देशी कट्टा, 6 मोबाइल समेत करीब 16 लाख का सामान जब्त
सीतापुर पुलिस समेत स्पेशल टीम की कार्रवा

28 Dec 2024 | 2:54 pm

दतिया- रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला

दतिया-
रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला
मौके पर बाइक सवार युवक की मौत
धड़ल्ले से हो रही रेत का परिवहन
पूर्व सरपंच का बताया जा रहा है ट्रैक्टर
थरेट थाना क्षेत्र के कंजौली की घटना

28 Dec 2024 | 2:54 pm

अंबिकापुर- रेत माफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई

अंबिकापुर-
रेत माफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई
सीतापुर SDM जब्त किया 430 ट्रैक्टर अवैध भंडारित रेत जब्त
मांड नदी से बड़े पैमाने पर चल रहा रेत का अवैध उत्खनन
सप्ताह भर के भीतर प्रशासन की टीम ने की तीसरी बड़ी कारवाई,
प्रशासन की कारवाई से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

28 Dec 2024 | 2:53 pm

राजधानी रायपुर के पुजारी पार्क के पास गाड़ी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी

राजधानी रायपुर के पुजारी पार्क के पास गाड़ी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी…. पीएम रिपोर्ट में महिला के साथ रेप के बाद हत्या का हुआ था खुलासा…पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला किया था दर्ज….8 सितंबर को खड़ी कार में मिली थी महिला की लाश… दो आरोपी दाऊददीप और सिद्धार्थदीप गिरफ्तार…कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही…

28 Dec 2024 | 2:53 pm

BJP MLA गोलू शुक्ला के बयान पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान

ग्वालियर
BJP MLA गोलू शुक्ला के बयान पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान,
गोलू शुक्ला मेरे मित्र है, लेकिन गलत मांग कर रहे है,
शहर मोहल्लों का नाम बदलने की मांग कर रहे है वह गलत है,
नाम बदलने से क्या हो जायेगा इंदौर का,
आज गोलू शुक्ला कह रहे है,
कल किसी धर्म का व्यक्ति नाम बदलने की मांग करेगा,
देश हिंदू मुस्लिम सिख इसाई का है,
हमने सबके साथ शपथ ली,
भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा,
मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूँगा,
फिर नाम बदलने की मांग क्यों – सतीश सिकरवार

28 Dec 2024 | 2:26 pm

धार- राष्ट्रीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजन का मामला

धार-
राष्ट्रीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजन का मामला
कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास में हुआ था आयोजन
राष्ट्रीय शोक होने पर छात्रावास में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम होने पर नोटिस
संबंधितों को नोटिस जारी किया गया
जवाब के बाद कि जाएगी आगे की कार्रवाई
जिला शिक्षा केन्द्र ने जारी किया नोटिस

28 Dec 2024 | 2:03 pm

एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को AAP द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में लिखा पत्र

दिल्ली के एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को आप द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में पत्र लिखा है। इसमें दिल्ली की हर महिला (18 वर्ष से अधिक आयु की) को 1000 रुपये प्रतिमाह देने और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रतिमाह करने की बात कही गई है। पत्र में कहा गया है, “एलजी ने मुख्य सचिव से गैर-सरकारी लोगों द्वारा व्यक्तिगत विवरण और फॉर्म एकत्र करने के मामले में संभागीय आयुक्त के माध्यम से जांच कराने को कहा है। इसके अलावा, पुलिस आयुक्त फील्ड अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में भोले-भाले नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करके उनकी गोपनीयता का उल्लंघन कर रहे हैं।”

28 Dec 2024 | 1:36 pm

इंदौर : चाइना मांझे को लेकर इंदौर पुलिस की मुनादी

इंदौर : चाइना मांझे को लेकर इंदौर पुलिस की मुनादी

चाइनीज मांझे से घायल हुई थी महिला आए थे 22 टाके

लाउडस्पीकर से पुलिस बच्चों से चाइनीज मांझे के उपयोग ना करने की कर रही अपील

चाइनीज मांझा बेचने वालो के खिलाफ पुलिस हुई सख्त

मांझे से हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कर रही है जागरूक

28 Dec 2024 | 1:32 pm

र्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी

दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी और उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए थी…उन्होंने देश की सेवा की और राष्ट्र के कल्याण के लिए बहुत काम किया…अटल बिहारी के निधन पर भी एक जगह आवंटित की गई थी…इसलिए सरकार को यहां भी ऐसा ही करना चाहिए था…”

28 Dec 2024 | 1:31 pm

अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले में मद्रास उच्च न्यायालय का फैसला

मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले में दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि उनकी पीठ अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों की एक एसआईटी गठित करने का इरादा रखती है। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत अन्ना नगर पॉक्सो मामले की जांच के लिए हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त तीन अधिकारियों के नाम जानना चाहती है।

28 Dec 2024 | 1:30 pm

देवास-अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

देवास-
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
इमाम बाड़े पर चला बुलडोजर
मुस्लिम समाज ने किया था अतिक्रमण
तहसीलदार की मौजूदगी हुई कार्रवाई
मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद

28 Dec 2024 | 1:13 pm

पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

28 Dec 2024 | 12:58 pm

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर ED का छापा

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर ED का छापा

ED अधिकारियों ने कवासी लखमा की कार की जांच की

कवासी लखमा की कार से कुछ दस्तावेज निकाले

कवासी लखमा की कार का नंबर CG04 MM 0009 है

28 Dec 2024 | 12:52 pm

शराब दुकान संचालक पर गोलीबारी का मामला

जबलपुर- शराब दुकान संचालक पर गोलीबारी का मामला

हिस्ट्रीशीटर आरोपी रूपेंद्र साहू गिरफ्तार

रांझी थाना पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

शराब तस्करी की शिकायत का बदला लेने करवाई थी फायरिंग

आरोपी ने 12 दिसम्बर को अपने गुर्गों से करवाई थी फायरिंग

रांझी थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी।

28 Dec 2024 | 12:46 pm

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार Video

28 Dec 2024 | 12:45 pm

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

दिल्ली-
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
निगम बोध घाट पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की अर्थी को दिया कंधा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी मौजूद

28 Dec 2024 | 12:20 pm

सीएम पहुंचे बीजेपी दफ्तर

भोपाल

सीएम पहुंचे बीजेपी दफ्तर….

बीजेपी कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन…

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन…

कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदर लाल पटवा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण….

28 Dec 2024 | 12:18 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

28 Dec 2024 | 12:14 pm

सरोधा बांध के पास से अतिक्रमण हटाए गए

कवर्धा-
सरोधा बांध के पास से अतिक्रमण हटाए गए
वन विभाग की जमीन पर किया था अतिक्रमण
2 ढाबा संचालक को 2 दिनों का अल्टीमेटम
वन विभाग के उड़नदस्त टीम की कारवाई

28 Dec 2024 | 12:04 pm

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निगम बोध घाट पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

28 Dec 2024 | 12:02 pm

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

मुरैना-
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
हत्या कर शव को लगाया था ठिकाना
आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पगारा डैम के पास से शव बरामद
सरायछौला थाना क्षेत्र का मामला

28 Dec 2024 | 12:00 pm

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी

28 Dec 2024 | 11:58 am

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि दी

28 Dec 2024 | 11:50 am

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

28 Dec 2024 | 11:40 am

निगम बोध घाट पर लाया गया पूर्व पीएम मनमोहन का पार्थिव शरीर

28 Dec 2024 | 11:23 am

निगमबोध घाट पहुंचे कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य नेता

28 Dec 2024 | 11:23 am

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

28 Dec 2024 | 11:15 am

तेज बारिश के साथ गिरे ओले

श्योपुर-
तेज बारिश के साथ गिरे ओले
ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलें
किसानों के चेहरे में छाई मायूसी

28 Dec 2024 | 11:15 am

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा

28 Dec 2024 | 11:07 am

ग्राम केरपानी में धर्म परिवर्तन के मामले में बवाल

बुरहानपुर
ग्राम केरपानी में धर्म परिवर्तन के मामले में बवाल
आदिवासी परिवार के लोगों धर्मपरिवर्तन के लिए दे रहे थे लालच
हिन्दू संगठन पहुचा मौके पर पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने धर्मपरिवर्तन करवा रहे 10 लोगो को किया गिरफ्तार

28 Dec 2024 | 11:00 am

सीएम डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा

भोपाल

सीएम डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ….

मैं कुशाभाऊ ठाकरे के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हु …

व्यक्तिगत जीवन से परे उन्होंने पूरे जीवन पार्टी के लिए काम किया …

पार्टी को उन्होंने खड़ा किया …

उनके हजारों बेटे और बेटियां रही …

मध्यप्रदेश का सौभाग्य जहां कुशाभाऊ ठाकरे जैसे बेटे ने जन्म लिया ….

28 Dec 2024 | 9:53 am

सुकमाः जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के घर ED का छापा

सुकमाः जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के घर ED का छापा
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे है, हरीश कवासी
नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ED का छापा
बड़ी संख्या में CRPF जवान मौके पर मौजूद
आज सुबह ED ने मारा छापा,जांच जारी

28 Dec 2024 | 9:45 am

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की

मनमोहन सिंह के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। शनिवार को निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि श्मशान घाट पर आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीआईपी/वीवीआईपी और आम लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु से यातायात को डायवर्ट किया गया है। रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और उनके आसपास की सड़कों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लगाया जा सकता है। आम लोगों को इन इलाकों में सड़कों पर पार्किंग करने से मना किया गया है।

28 Dec 2024 | 9:24 am

सौरभ शर्मा के परिजनों को दूसरा समन जारी

भोपाल: सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी दिव्या शर्मा, माँ उमा शर्मा, दोस्त चेतन गौर और शरद जायसवाल को दूसरा समन जारी
23 दिसम्बर को लोकायुक्त ने दिया था पहला नोटिस..
दूसरा समन जारी…इसका जवाब न देने पर अब होगा वारंट जारी….
आयकर विभाग पहले ही दे चुका है लुकआउट सर्कुलर नोटिस…

28 Dec 2024 | 9:23 am

लव जिहाद के मामले को लेकर बजरंग दल ने कल रात किया गोविंदपुरा थाने का घेराव …

भोपाल:  लव जिहाद के मामले को लेकर बजरंग दल ने कल रात किया गोविंदपुरा थाने का घेराव …
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया गोविंदपुरा थाने का घेराव …
एक कार में मुस्लिम युवक के साथ पकड़ा था हिंदू लड़की को…
पुलिस ने लव जिहाद का मामला दर्ज करने से किया इनकार …
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर किया थाने का घेराव…
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने की मुस्लिम युवक की पिटाई…
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ISBT के पास पकड़ा था मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की को एक साथ …
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद देररात मामला हुआ शांत….

28 Dec 2024 | 9:15 am

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज करेंगे बैक टू बैक बैठक

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज करेंगे बैक टू बैक बैठक
सुबह 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल आगमन …
कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण…
11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में बैक टू बैक बैठकों का दौर शुरू…
प्रदेश में खाद वितरण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक…
राज्य में वन अधिकार अधिनियम और पैसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित ट्रांसपोर्ट की कार्य समिति की बैठक…
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास में ओलंपिक संघ की बैठक…
शाम 4 बजे से जीआईएस की तैयारी,
निवेश प्रोत्साहन की स्थिति, विकास कार्य के लिए सीएसआर के संबंध में….
4:30 बजे नगरीय विकास एवं आवास विभाग की बैठक…

28 Dec 2024 | 9:14 am

जयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आए 3 लोग

पालघर, महाराष्ट्र: जयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आए 3 लोग
ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 1 घायल
बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे सभी
रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
कई साल से बंद थी रेलवे क्रॉसिंग

28 Dec 2024 | 9:09 am

CM योगी आदित्यनाथ का आज प्रयागराज दौरा

प्रयागराज: CM योगी आदित्यनाथ का आज प्रयागराज दौरा
अनी अखाड़ा के धर्म ध्वजा पूजन में होंगे शामिल
3 वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा पूजन और स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल
महाकुंभ मेले की तैयारियों का भी लेंगे जायजा
सिक्स लेन ब्रिज का भी करेंगे निरीक्षण

28 Dec 2024 | 9:05 am

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक
केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान
इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा
अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय की जाएगी
परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से की थी मांग

28 Dec 2024 | 9:01 am

राजधानी भोपाल में आधी रात गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश

भोपाल: राजधानी भोपाल में आधी रात गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश …
शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे….
नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट….
40 से 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना ….
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे…
उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भी आज ओले-बारिश का दौर बना रहेगा….
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सिस्टम गुजरने के बाद 31 दिसम्बर से बढ़ सकती है ठंड ….
इसके बाद पूरे एक महीने कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान ….

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm