प. बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव तृणमूल कार्यालय में फंदे से लटका मिला
प. बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव तृणमूल कार्यालय में फंदे से लटका मिला
रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), 16 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि रामपुरहाट में बनर्जी के आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक बनर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
भाषा
सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


