एम्स-भुवनेश्वर के कर्मचारी की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार
एम्स-भुवनेश्वर के कर्मचारी की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर
(एम्स-भुवनेश्वर) के एक कर्मचारी की हत्या में संलिप्तता के आरोप में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सुधांशु खुंटिया की सोमवार सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह एम्स-भुवनेश्वर जा रहे थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हत्या का कारण संभवत: लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद है।
पुलिस ने बताया कि खुंटिया की सोमवार सुबह करीब आठ बजे रणसिंहपुर इलाके के पास गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


