तेलंगाना के मंचरियाल जिले में बारिश एवं आंधी के बाद शेड गिरने से चार किसानों की मौत, तीन अन्य घायल
तेलंगाना के मंचरियाल जिले में बारिश एवं आंधी के बाद शेड गिरने से चार किसानों की मौत, तीन अन्य घायल
करीमनगर (तेलंगाना), छह मई (भाषा) तेलंगाना के मंचरियाल जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में टिन की छत वाले ‘शेड’ एवं जर्जर ढांचों के गिरने से चार किसानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात लक्सेट्टीपेट मंडल के दो गांवों में ये घटनाएं हुईं, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद इन किसानों ने वहां शरण ले रखी थी।
अधिकारियों के अनुसार, कोथुरु गांव में एक शेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस और जिला अधिकारियों ने बताया कि गम्पालापल्ली गांव में एक अन्य घटना में, एक और ढांचा गिरने से दो और लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए करीमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण ये ढांचे कमजोर हो गये और ढह गये।
अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन

Facebook


