उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने ‘कलेक्शन एजेंट’ से नकदी लूटी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी लूटी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने ‘कलेक्शन एजेंट’ से नकदी लूटी
Modified Date: March 8, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: March 8, 2026 3:47 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 27 वर्षीय एक ‘कलेक्शन एजेंट’ से नकदी से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित अविनाश ओल्ड सीलमपुर का निवासी है और चांदनी चौक क्षेत्र में एक कबाड़ व्यवसायी के लिए ‘कलेक्शन एजेंट’ के रूप में काम करता है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को इलाके में एक बैंक एटीएम के पास हुई।

एक अधिकारी ने बयान में कहा, ‘अविनाश अपने स्कूटर पर नकदी ले जा रहा था, तभी एटीएम के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। हमलावरों ने कथित तौर पर उसे हथियार दिखाकर धमकाया, नकदी से भरा उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।’

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एक फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान व उन्हें पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई हैं।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में